लंदन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की गायिका अडेल का कहना है कि वह अपने चार साल के बेटे एंजेलो की परवरिश करने के दौरान उसे महिलाओं का सम्मान करना भी सिखा रही हैं।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक मां होने के नाते वह एंजेलो को सही मूल्यों की शिक्षा दे रही हैं। इसी के साथ वह इस बात का भी पूरा ध्यान रख रही हैं कि बड़ा होने के साथ उनके बेटे एंजेलो को यह पता हो कि सभी महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए।
अडेल ने ‘ओके मैगजीन’ को बताया, “मैं उसकी परवरिश के साथ ही उसे महिलाओं का सम्मान करना सिखा रही हूं। उसे पता होना चाहिए मैं (महिला) एक प्रभावशाली शक्ति हूं।”
dharmpath.com dharmpath