बेटे रोक्को से दूरी के कारण दुखी मैडोना

लॉस एंजेलिस, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पॉप गायिका मैडोना और उनके पूर्व पति गाय रिची के बीच उनके 15 वर्षीय गोद लिए बेटे डेविड रोक्को के संरक्षण को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है। मैडोना अपने बेटे से दूरी के कारण इन दिनों बेहद दुखी हैं।

पत्रिका ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, “वह रोक्को को लेकर लगातार रो रही हैं।”

57 वर्षीया पॉप गायिका का कहना है कि उनके बच्चे ही उनकी दुनिया हैं और वह इस स्थिति से बेहद दुखी हैं।

खबरों के मुताबिक, रोक्को ने स्पष्ट कर दिया है वह अपने पिता के साथ लंदन में ही रहना चाहता है और न्यूयॉर्क नहीं लौटना चाहता।

अंदरूनी सूत्र के मुताबिक, “एक 15 वर्षीय किशोर की तरह रोक्को अपनी मर्जी के मुताबिक जीना चाहता है।”

रोक्को का कहना है कि अपनी बहन लौर्देस के बिना मैडोना के घर में रहना उसके लिए मुश्किल है, जो कि पिछले साल मिशिगन के कॉलेज में चली गईं थीं।

सूत्र के मुताबिक, “रोक्को लोला के बेहद नजदीक है। वह उसे बेहद याद करता है और उसके बिना वह मैडोना के घर में नहीं रह सकता।”

आठ वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद 2008 में मैडोना और गाय का तलाक हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493