मेड्रिड, 16 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड ने इस बात की पुष्टि की है कि डेविड बेटोनी सीनियर टीम के सहायक कोच नहीं हैं।
क्लब में शुक्रवार को एक बयान में कहा, “जैसा कि जिनेदिन जिदान ने टीम का कोच बनने के बाद पांच जनवरी को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उनका कोई सहायक कोच नहीं हैं।
समाचार एजेंसी एफे ने रियल मेड्रिड के हवाले से कहा है कि डेविड बेटोनी तकनीकि टीम का हिस्सा हैं जो मुख्य टीम के साथ काम करती है और मुख्य कोच को सहायता करती है।
dharmpath.com dharmpath