बेथनी फ्रैंकल ने बॉयफ्रेंड संग मनाया क्रिसमस

लॉस एंजेलिस, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी शख्सियत बेथनी फ्रैंकल ने डोमिनिकन रिपब्लिक में अपने नए प्रेमी के साथ क्रिसमस मनाया।

लॉस एंजेलिस, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी शख्सियत बेथनी फ्रैंकल ने डोमिनिकन रिपब्लिक में अपने नए प्रेमी के साथ क्रिसमस मनाया।

फ्रैंकल (48) ने मंगलवार को रियल एस्टेट डेवलपर व फिल्म निर्माता पॉल बर्नन के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा की।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने हैशटैगहीलिंगट्रीट के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “अलविदा डोमिनिकन रिपब्लिक। इस देश के लोग कितने अच्छे हैं।”

पहली तस्वीर में फ्रैंकल और बर्नन समुद्र तट किनारे कॉकटेल का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में जोड़े ने मैचिंग सनग्लासिज पहने हुए सेल्फी ली है।

इस तस्वीर के साथ फ्रैंकल ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493