इस्लामाबाद, 4 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ आगामी सप्ताहों में देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और राजद्रोह के मामले में बयान दर्ज करा सकते हैं।
समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बेनजीर की हत्या के मामले में मुशर्रफ पर अभियोग 2010 में लगाया गया था, जबकि उनके खिलाफ राजद्रोह के आरोप 2013 में तय किए गए थे।
रावलपिडी की एक आतंकवाद-रोधी अदालत और विशेष अदालत ने इन दोनों मामलों में अपना पक्ष रखने तथा अभियोजन पक्ष द्वारा पेश सबूतों से अपना बचाव के लिए सम्मन जारी कर सकती है।
हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पूर्व राष्ट्रपति अदालत में स्वयं उपस्थित होंगे या वीडियो लिंक के जरिये गवाही देंगे।
राजद्रोह के मामले में अभियोजन पक्ष ने सभी सबूत पेश किए हैं और अदालत के सामने अपने गवाह भी पेश किए हैं। इस मामले में सुनवाई एक बार फिर आठ मार्च से शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath