बेनफिका ने जेनिट को 1-0 से हराया

लिस्बन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के फुटबाल क्लब बेनफिका ने ओलिवेरा जोनास द्वारा अंतिम मिनट में किए गए गोल की सहायता से चैम्पियंस लीग के पहले दौर में जेनिट को 1-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मंगलवार को हुए मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक खेल हुआ।

मेजबानों को 18वें मिनट में पहला मौका मिला जिसे उन्होंने गंवा दिया। दस मिनट बाद ही एक बार फिर टीम गोल करने के मौके को भुना नहीं पाई।

जेनिट को गोल करने का इकलौता मौका 35वें मिनट में मिला, लेकिन वह भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।

खेल के अंतिम मिनटों में जेनिट को झटका लगा। डोमेनिको क्रिस्सिटो को रैफरी ने दूसरी बार पीला कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया। टीम के खिलाड़ियों की संख्या अब 10 हो गई थी।

बेनफिका के लिए मैच जिताऊ गोल इंजुरी टाइम में आया। जोनास ने हेडर के जरिए यह गोल किया और प्रशंसकों को झूमने का मौका दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493