बेनार्ड को अपने साथ जोड़ना चाहता है कोरिंथियंस

रियो डी जेनेरियो, 10 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील का अग्रणी फुटबाल क्लब कोरिंथियंस कथित तौर पर शाखतार डोनेत्स्क के लिए खेलने वाले विंगर बेनार्ड को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 22 साल के बेनार्ड के एजेंट गुलियानो बेटरेलुसी इस सम्बंध में शाखतार के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि यूक्रेन के क्लब के साथ लोन पर आधारित यह करार अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा।

बेनार्ड ने अगस्त 2013 में एटलेटिको मिनेइरो से शाखतार का रुख किया था। इसके बदले उन्हें 2.5 करोड़ यूरो मिले थे।

बेनार्ड हालांकि मुख्य टीम का हिस्सा नहीं बन सके और 32 मैच खेलने के बाद सिर्फ तीन गोल ही उनके नाम हो सका।

बेनार्ड ने ब्राजील के लिए 14 मैच खेले हैं। जुलाई 2014 में विश्व कप सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों मिली 1-7 की हार के दौरान वह ब्राजीली टीम के सदस्य थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493