बेनी ने आईफा में पाकिस्तानी गायक साबरी को दी श्रद्धांजलि

मेड्रिड, 26 जून (आईएएनएस)। ‘छू मंतर’, ‘दारू देसी’ और ‘आदत से मजबूर’ जैसे गाने गा चुके बॉलीवुड गायक बेनी दयाल ने इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल (आईफा) में मरहूम पाकिस्तान कव्वाली गायक अमजद साबरी को ‘एक महान गायक’ बताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की।

अमजद साबरी की पिछले दिनों कराची के लियाकताबाद इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या की पाकिस्तान और पड़ोसी मुल्क भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

बेनी ने यहां शनिवार को आईफा के ग्रीन कारपेट पर संवाददाताओं को बताया, “मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानता हूं, लेकिन जो कुछ देखा उससे कह सकता हूं कि वह एक महान गायक थे। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करना चाहता हूं। ऊपर वाला उन्हें प्यार एवं हिम्मत दे। मैं दुआ करता हूं कि उनके परिवार को इस मुश्किल हालात से उबरने की हिम्मत मिले।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493