बेनेडिक्ट कंबरबैच नेपाल दोबारा जाने को लेकर रोमांचित

लंदन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच अपनी आगामी फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ की नेपाल में शूटिंग को लेकर काफी रोमांचित हैं।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 40 वर्षीय अभिनेता खाली वक्त में नेपाल आए थे, जिसके बाद मार्वल फिल्म की शूटिंग के लिए दोबारा काठमांडू आने को लेकर वह बेहद खुश हैं।

कंबरबैच ने हेलो पत्रिका से कहा, “वापस काठमांडू जाना बेहद रोमांचित है। एक ऐसी जगह जहां मैं पहले भी चा चुका हूं। वह बेहद अलग जगह है।”

उन्होंने कहा, “हमारे वहां जाने से सात महीने पहले भूकंप आया था। शूटिंग के लिए वहां फिर से जाना बेहद रोमांच भरा है।”

फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ भारत में चार नवंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493