बेन एफ्लेक को नशे की लत से छुटकारा मिल रहा

लॉस एंजेलिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता मैट डैमन का कहना है कि उनके दोस्त और अभिनेता, फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक की स्थिति में सुधार है।

बेन इस साल की शुरुआत में नशे की लत से निजात पाने के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर गए थे।

डैमन ने कहा कि बेन अपने तीन बच्चों बेटी वॉयलेट एन और सेरा और बेटे सैम की देखरेख में व्यस्त हैं।

वेबसाइट ईटीऑनलाइन डॉट कॉम ने डैमन के हवाले से बताया, “वह बहुत अच्छा है। वह अभी अपने बच्चों के साथ है, वह कभी इतना खुश नहीं हो सकता था। जेनिफर कुछ सप्ताह के लिए अटलांट में है।”

बेन ने इस महीने सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्होंने अपनी नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए इलाज कराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493