लॉस एंजेलिस, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक का मानना है कि निर्देशक होने की सबसे अच्छी बात है कि फिल्म के लिए आप जैसा प्रेम सीक्वल चाहते हैं वैसा बना सकते हैं।
एफ्लेक ने अपराध पर आधारित फिल्म ‘लाइव वाई नाइट’ में अभिनय और निर्देशन किया है।
इससे पहले उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म की सह-कलाकार सिएना मिलर के साथ प्रेम-प्रसंग वाले दृश्यों को पूरा करने में उन्हें नौ घंटे का समय लगा।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एफ्लेक ने टीवी शो ‘गुड मार्निग ब्रिटेन’ में कहा कि यह उनके काम का मुख्य हिस्सा है।
एफ्लेक ने कहा, “निर्देशक के तौर पर सबसे अच्छी बात है कि आप जैसा चाहते हैं वैसे दृश्य बना सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath