बेन एफ्लेक, लिंडसे शूकस अपने रिश्ते को लेकर जल्दबाजी में नहीं

लॉस एंजिल्स, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक व लिंडसे शूकस ‘अभी भी एक दूसरे के साथ’ हैं और वे अपने संबंध को लेकर ‘कोई जल्दबाजी नहीं चाहते।’

लॉस एंजिल्स, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक व लिंडसे शूकस ‘अभी भी एक दूसरे के साथ’ हैं और वे अपने संबंध को लेकर ‘कोई जल्दबाजी नहीं चाहते।’

उन्हें होनोलूलू, हवाई में एक साथ देखा गया था, जहां एफ्लेक अपनी नई फिल्म ट्रिपल फ्रंटियर के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।

पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ब्रेकफास्ट डेट के बाद हाथों में हाथ लिए नजर आए।

एक सूत्र ने कहा, बेन एफ्लेक (45) और लिंडसे शूकस (37) अभी भी एक दूसरे के साथ हैं।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि जोड़ा किसी चीज को लेकर ‘जल्दबाजी में नहीं’ है, बल्कि वे ‘एक दूसरे के साथ का आनंद ले रहे’ हैं और वे एक अच्छे रिश्ते में हैं।

दूसरे सूत्र के मुताबिक, इस बीच एफ्लेक व उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर गार्नर एक दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने व अच्छे माता-पिता बनने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

अलगाव के बाद भी दोनों के बीच अच्छे संबंध कायम हैं और वे अपने बच्चों की मिलजुल कर परवरिश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493