बेयोंस ने पिता से गर्भवती होने की बात छिपाई

लॉस एंजेलिस, 4 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका बेयोंस नोल्स ने अपने पिता मैथ्यू नोल्स को अभी तक गर्भवती होने की बात नहीं बताई है। वह जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, बेयोंस ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह खुलासा किया था कि वह अपने पति जे जी के जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। हालांकि, उनके पिता का कहना है कि यह खबर उनके लिए झटके की तरह था।

टेक्सास साउदर्न यूनिवर्सिटी में मनोरंजन उद्योग का पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले मैथ्यू के मुताबिक, “मैं यह जानकर सन्न रह गया। मैं बताऊं, मुझे जब पहला संदेश मिला तो मैं सोचने लगा कि यह शख्स मुझे बधाई क्यों दे रहा है? फिर टेक्सास साउदर्न के एक छात्र ने मुझे दूसरा संदेश भेजा और मैंने पूछा तुम किस बारे में बात कर रहे हो तो उसने कहा कि वेब पर देख लीजिए। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था।”

हालांकि, जैसे ही मैथ्यू ने यह खबर सुनी, उन्होंने तुरंत ही अपनी बेटी से बात की। ग्रैमी में प्रस्तुति देने के लिए अभ्यास कर रहीं गायिका थोड़ी-सी थकी हुई मालूम पड़ रही थीं।

मैथ्यू ने कहा, “हमारे बीच पिता-पुत्री की तरह अच्छी बात हुई, लेकिन मैं हम दोनों की आपसी बातचीत के बारे में आपको नहीं बताऊंगा। मैं जल्द ही उससे मिलने के बारे में सोच रहा हूं और मैंने उससे कहा कि देखो, तुम्हें अब थोड़ा आराम करना चाहिए। तुम्हें थोड़ा आराम करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493