बेरूत, 13 जून (आईएएनएस)। लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लेबनान के रेडक्रॉस ऑपरेशन्स के प्रमुख जॉर्ज केटान ने बताया कि वेरदुन में बीएलओएम बैंक मुख्यालय के पास विस्फोट में दो लोग घायल हो गए।
शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोटक उपकरण का वजन दो किलोग्राम था। इसे बीएलओएम बैंक मुख्यालय के पास एक सूटकेस में छिपा कर रखा हुआ था।
dharmpath.com dharmpath