बेलन डी ऑर जीतना चाहता हूं : नेमार

बार्सिलोना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले नेमार डा सिल्वा सांतोस जूनियर ने कहा है कि वह एक दिन फुटबाल के लिए सबसे बड़े पुरस्कर बेलन डी ऑर का खिताब जीतना चाहते हैं।

ब्राजील के लिए खेलने वाले नेमार ने हालांकि कहा कि वह इसे जीतने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं।

रूस के अखबार स्पोर्ट एक्सप्रेस ने नेमार के हवाल से लिखा है, “एक दिन बेलन डी ऑर जीतना मेरा लक्ष्य है। यह मेरी व्यक्तिगत जीत होगी, लेकिन मैं इसे लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हूं।”

उन्होंने कहा, “फुटबाल में मैं व्यक्तिगत कारणों से नहीं हूं। मैं अपनी खुशी के लिए खेलता हूं। मैं अपनी टीम और टीम के साथी खिलाड़ियों का सहयोग करना चाहता हूं। अगर सब कुछ अच्छा रहा थो उसके बाद व्यक्तिगत अवार्ड आते हैें।”

बेलन डी ऑर साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी को दिया जाता है।

बार्सिलोना के अपने साथी लियोनेल मेसी के साथ अपने रिश्तों पर नेमार ने कहा, “मेसी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें जब से मैं बार्सिलोना में आया हूं तब से काफी मानता हूं। मैं जब से टीम में आया हूं तब से उन्होंने मुझे काफी मदद की है। मैं हमेशा से ही उनके दृढसंकल्प का कायल हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493