बेलाफोंट के साथ कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी मेल बी

लंदन, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका मेल बी अपनी पांच वर्षीय बेटी मैडिसन को लेकर कथित रूप से अपने अलग हो चुके पति स्टीफन बेलाफोंट और उनकी नैनी लॉरेन जाइल्स के खिलाफ मानहानि के दावे को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ना जारी रखेंगी।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि मेल बी के करीबी लोग इस बात से चिंतित हैं और उनका मानना है कि वह ‘आग से खेल रही हैं’ क्योंकि यह लड़ाई वित्तीय रूप से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

इस कानूनी लड़ाई को लड़ने में उन्हें 16 लाख पाउंड खर्च करने पड़ सकते हैं।

एक सूत्र ने कहा, “मेल की जीवनशैली हमेशा से खर्चीली रही है, लेकिन इन कानूनी लड़ाईयों का बिल एक अलग स्तर पर है। वह जानती है कि अगर उन्होंने मामला नहीं सुलझाया तो इसका परिणाम उन्हें मुसीबत में डाल सकता है, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।”

सूत्र ने बताया कि वह बेलाफोंट और लॉरेन से बेहद नाराज हैं और दोनों के साथ अदालत में पूरी शिद्दत के साथ लड़ रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493