बेलारूस से करीब 5,000 प्रशंसक रूस पहुंचे

मींस्क, 19 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप के लिए बेलारूस से करीब 5,000 से अधिक प्रशंसक रूस पहुंच चुके हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बेलारूस की स्टेट बॉर्डर सर्विस कमीटी ने इसकी जानकारी दी।

इनमें से अधिकतर प्रशंसक मींस्क नेशनल एयरपोर्ट से होते हुए सीमा पार करते हुए रूस पहुंचे। इस तरीके से 3,400 प्रशंसक पहुंचे हैं। इसके अलावा, उन्होंने ट्रेन और सड़क का इस्तेमाल भी किया।

विदेशी नागरिक रूस में बिना वीजा के तभी प्रवेश कर सकते हैं, जब वह अपनी फेन-आईडी को दर्शाएं, जो चार जून से 25 जुलाई तक वैध है।

बेलारूस और रूस ने 29 मई को फीफा विश्व कप और यूरोपीय खेलों के लिए आने वाले विदेशियों को जारी वीजा की पारस्परिक मान्यता पर एक अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493