बेला थॉर्न ने सोशल मीडिया पर साझा की उत्तेजक तस्वीर

लॉस एंजेलिस, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और गायिका बेला थॉर्न ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी उत्तेजक तस्वीर साझा की है।

लॉस एंजेलिस, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और गायिका बेला थॉर्न ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी उत्तेजक तस्वीर साझा की है।

एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार, ‘फेमस इन लव’ की स्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक और उत्तेजक तस्वीर साझा की है। एक कुर्सी पर बैठकर खिंचवाई गई इस तस्वीर में वह लगभग नग्नावस्था में हैं और उन्होंने अपने हाथों से अपना शरीर ढक रखा है।

यह तस्वीर एक फैशन वीक के दौरान ड्रेसिंग रूम में ली गई प्रतीत हो रही है। उनके आसपास एक रेलिंग पर फैशन वीक के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रंग बिरंगे परिधान टंगे दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “फैशन वीक 2017 हाईलाइट्स फन।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493