बेला ने दोस्त गीगी हदीद को सराहा

लंदन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मॉडल बेला हदीद का कहना है कि वह सुपरमॉडल बनने के लिए अपनी बड़ी बहन और मॉडल गीगी हदीद को फॉलो करती हैं और उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं।

बेला (20) का कहना है कि मुश्किल समय में गीगी (21) का साथ पाने से उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

बेला ने ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया, “गीगी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और मैं मरते दम तक उन्हें प्यार करती रहूंगी। जब मैं उदास होती हूं तो उनसे बात करती हूं और उनके पास होने से मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493