बेला हदीद को हाई हील नहीं पहनने देती थी मां

लॉस एंजेलिस, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी मॉडल बेला हदीद जब छोटी थी तो उनकी मां योलांडा हदीद हाई हील के बजाय उन्हें हॉर्स राइडिंग बूट्स ही पहनने देती थीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 20 वर्षीय मॉडल का कहना है कि जब वह बड़ी हो रही थीं, तो उनकी मां उस समय कुछ सख्ती बरतती थी और उन्होंन कई कठोर नियम बना रखे थे।

बोला की मां इस बात को लेकर अडिग थी कि उन्हें अपनी शिक्षा को पूरा करना है और खलिहान में उनकी मदद करनी है और वह सिर्फ इसके लिए उपयुक्त हार्स राइडिंग जूते ही पहन सकती थीं क्योंकि हाई हील में वह सही से चल नहीं पाती।

बेला ने ‘इनस्टाइल’ पत्रिका को बताया, “मेरी मां की प्रतिक्रिया कुछ इस तरह होती थी, ‘हैलो, तुम ऐसा नहीं कर सकती, तुम स्कूल जा रही हो और फिर खलिहान आ रही हो और अगर तुम्हें हार्स राइडिंग जूतों का जोड़ा चाहिए, तो वह तुम्हें मिल सकता है, लेकिन तुम्हें 10 जोड़ी हाई हील नहीं मिलेगी क्योंकि तुम हाई हील पहन तक नहीं सकती।”‘

बेला 18 साल की उम्र तक पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गई, उन्होंेने अपने बलबूते अपना अपार्टमेंट खरीद लिया, बढ़िया कपड़े और जूते खरीद लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493