बेलुसी रियो ओपन से बाहर

रियो डी जेनेरियो, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के थॉमज बेलुसी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रियो ओपन के पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गए हैं। उन्हें यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोलगोपोलोव ने हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बारिश से बाधित मैच में मंगलवार को बेुलसी ने पहला सेट 7-6 से जीता लेकिन यूरोप के उनके विरोधी ने अगले दो सेट 7-5, 6-2 से जीत कर जीत हासिल की।

तीसरे दौर में ब्राजील के खिलाड़ी ने दो गेम जीत लिए थे, लेकिन उन्हें लगातार छह गेम में हार मिली।

दूसरी तरफ मौजूदा चैंपियन डेविड फेरर ने चिली के निकोलस जैरी को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। अंतिम 16 में उनका मुकाबला अलर्बेट रामोस से होगा।

रियो ओपन के पहले दौर में दो उलटफेर हुए। अमेरिका की जोड़ी जॉन इश्नर और जैक सोक को पहले दौर में ही हार झेलनी पड़ी।

इटली के फाबियो फोगिनि ने अलजिअज बेडेन को हारकर अगले दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493