लिस्बन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पुर्तगाल के फुटबाल क्लब बेलेनेन्सेस ने प्रीमेरा लीगा चैंपियनशिप के एक मुकाबले में पोर्टो को 2-0 से मात दे दी।
इस जीत के साथ ही बेलेनेन्सेस की टीम 28 मैचों में 32 अंक लेकर 11वें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पोर्टो हार के बावजूद 28 मैचों में 70 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है।
बेलेनेन्सेस के लिए मिडफील्डर नाथन ने 10वें मिनट में पोटरे के फेलिप और यॉर्डन ओसिर्यो को छकाते हुए शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-की बढ़त दिला दी।
पोर्टो ने इसके बाद मैच में वापसी करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन बेलेनेन्सेस के गोलकीपर आंद्रे मोरिया ने पोर्टो के इन प्रयासों को विफल कर दिया।
मुकाबले में जब 20 मिनट बाकी थे तभी मॉड्रिस ने 70वें मिनट बेहतरीन हैडर लगाते हुए गोल कर दिया और बेलेनेन्सेस को 2-0 की अहम बढ़त दिला दी।
इस बढ़त को अपने अच्छे डिफेंस के दम पर बरकरार रखते हुए अंत में बेलेनेन्सेस ने 2-0 से ही जीत हासिल की।
पोर्टो के खिलाड़ी और स्पेन के कप्तान सासिल्लास के लिए यह मैच निराशाजनक रहा, क्योंकि उन्हें अपने 1000वें पेशेवर मैच में हार का सामना करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath