बेल्जियम की संसद ने प्रिंस लॉरेंट का मासिक भत्ता घटाया

ब्रसेल्स, 31 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम की संघीय संसद ने राजकुमार लॉरेट के मासिक भत्ते में सालभर के लिए कटौती कर दी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल चीनी दूतावास के एक स्वागत समारोह में सरकार की बिना इजाजत के पूर्ण नौसेना की वर्दी में भाग लेने के बाद यह प्रतिबंध राजकुमार पर लागू किया गया है। इस प्रतिबंध का सुझाव बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने दिया था।

प्रधानमंत्री मिशेल ने राजकुमार को किसी तरह की कूटनीतिक गतिविधि से पहले विदेश मंत्रालय की अनुमति लेने की चेतावनी दी थी, लेकिन राजकुमार समारोह में गए और वहां से अपनी एक तस्वीर ट्वीट की।

सांसदों ने 378,000 डॉलर के वार्षिक भत्ते में से 15 फीसदी की कटौती के लिए वोट दिया।

राजकुमार राजा फिलिप के छोटे भाई हैं। राजकुमार ने अपनी कटौती को लेकर संसद में वोट से पहले एक भावनात्मक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि शाही परिवार की वजह से वह आजीविका के लिए काम करने में असमर्थ है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने पत्र में वोट को अपने जीवन के लिए परीक्षा बताया था और कहा कि यदि सांसद उनके खिलाफ जाते हैं तो उन्हें गंभीर हानि होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493