बेल्जियम के खिलाफ हमारी परीक्षा हुई : साउथगेट

कालिनग्राड (रूस), 29 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट ने गुरुवार देर राज ग्रुप स्तर के अपने अंतिम मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ 0-1 से मिली हार के बाद माना कि मैच में उनके टीम की कड़ी परीक्षा हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इंग्लैंड दो जीत और एक हार के बाद छह अंकों के साथ ग्रुप जी में दूसरे पायदान पर रही। प्री-क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला कोलंबिया से होगा।

गैरेथ साउथगेट ने कहा, “मैच में हमारी कड़ी परीक्षा हुई और हम जानते थे कि यह मैच उच्च स्तरीय होगा। दोनों टीमों ने गोल करने के मौके बनाए लेकिन बेल्जियम को गेंद पर नियंत्रण बेहतरीन था जिसके कारण हमें दिक्कत हुई।”

मैच में किए गए कई सारे बदलावों पर गैरेथ साउथगेट ने कहा, “हमारे कई खिलाड़ी चोटिल हो सकते थे जो हम नहीं चाहते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493