बेल्जियम ने अपने कोच विलमोट्स को बर्खास्त किया

ब्रसेल्स, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम ने अपनी राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच मार्क विलमोट्स को बर्खास्त कर दिया है।

रॉयल बेल्जियन फुटबाल एसोसिएशन ने कहा है कि विलमोट्स की देखरेख में टीम अपेक्षित परिणाम नहीं हासिल कर सकी।

विलमोट्स का करार 2018 में समाप्त होना था लेकिन रॉयल बेल्जियन फुटबाल एसोसिएशन ने आधिकारिक बयान में कहा कि उसने विलमोट्स के साथ मिलकर करार को समाप्त कर दिया है।

वैसे विलमोट्स की देखरेख में बेल्जियम की टीम ने फीफा रैंकिंग में 54वें स्थान से पहले स्थान तक का सफर तय किया। इस दौरान उसने 51 में से 34 मैच जीते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493