ग्लासगो, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बेल्जियम ने रूस में हुए 2018 फीफा विश्व के अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए यहां एक दोस्ताना मुकाबले में 4-0 से करारी शिकस्त दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में मेहमान टीम के लिए स्ट्राइकर मिची बातशुआयी ने दो गोल दागे।
बेल्जियम ने मैच में शुरू से अपनी पकड़ बनाए रखी। 28 में मिनट में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने मेहमान टीम को बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ईडन हैजार्ड (46वें मिनट) ने बेल्जियम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
इसके बाद मेहमान टीम अधिक आक्रामक हो गई और गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाते हुए विपक्षी टीम के डिफेंस पर दबाव बनाया।
मैच के 52वें और 60वें मिनट में बातशुआयी ने अपना जलवा बिखेरा और दो गोल करते हुए मेहमान टीम की 4-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।
बेल्जियम अगले सप्ताह यूरोपीय नेशन्स लीग के अपने पहले मुकाबले में आइसलैंड का सामना करेगा।
dharmpath.com dharmpath