बेल्जियम ने दोस्ताना मैच में मिस्र को 3-0 से हराया

ब्रसेल्स, 7 जून (आईएएनएस)। मोहम्मद सलाह की अनुपस्थिति का असर मिस्र के प्रदर्शन पर साफ नजर आ रहा है। इस कारण मिस्र को एक दोस्ताना मुकाबले में बेल्जियम की टीम से करारी बार का सामना करना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात को खेले गए इस मैच में बेल्जियम ने मिस्र को 3-0 से हराया।

इस मैच में बेल्जियम के लिए रोमेलु लुकाकु, एडन हजार्ड और मारोउआने फेलेइनी ने गोल किया।

लुकाकु ने 27वें मिनट में गोल कर बेल्जियम का खाता खोला। उनके गोल को मिस्र के गोलकीपर एसाम एल-हैदरी नहीं रोक पाए।

मैनचेस्टर युनाइटेड के 25 वर्षीय स्ट्राइकर लुकाकु का यह बेल्जियम के लिए दागा गया 34वां गोल है। वह राष्ट्रीय फुटबाल टीम के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

लुकाकु के बाद, हजार्ड और मारोउआने ने गोल कर बेल्जियम को 3-0 से जीत दिलाई।

बेल्जियम को ग्रुप-जी में पनामा, ट्यूनीशिया और इंग्लैंड के साथ शामिल किया गया है, वहीं मिस्र को ग्रुप-ए मे रूस, साऊदी अरब और उरुग्वे के साथ शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493