बेल्जियम मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ब्रसेल्स, 6 जून (आईएएनएस)। भारत, बेल्जियम और यूरोपीय संघ चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए बेल्जियम की राजधानी और देश भर में संयुक्त रूप से आयोजन करने जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय संसद के अध्यक्ष एंटोनियो ताजानी और भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यूरोपीय संसद में 21 जून को विशेष योग सत्र में उपस्थित होंगे। यह सत्र भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के नेतृत्व में होगा।

ब्रसेल्स में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों और योग संगठनों के सहयोग से 24 जून को शहर के बेइस डी ला कैंब्रे में ब्रसेल्स योग दिवस का आयोजन करने जा रहा है।

इस मौके पर प्रसिद्ध भारतीय वॉयलिन वादक अंबी सुब्रमण्यम भारत के एक बेहद मशहूर शास्त्रीय संगीत मंडल के साथ प्रस्तुति देंगे।

ब्रसेल्स के कई पार्को के साथ साथ एंटवर्प, लेउवेन, डब्र्यू, मॉन्स और एनघीन में लोगों के लिए योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493