संघीय अभियोजक कार्यालय के मुताबिक, बेल्जियम पुलिस ने विशेष न्यायाधीश के अनुरोध पर आठ पतों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई भी हथियार या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।
अभियोजक का कहना है, जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया है उनकी पहचान कर ली गई है। इनमें वासिम ए, आसमान ए और मलिका बी हैं।
न्यायाधीश इन लोगों के हिरासत में लिए जाने की समयावधि निर्धारित करेंगे।
बेल्जियम में आतंकवाद अलर्ट तीसरे स्तर पर बना हुआ है।
dharmpath.com dharmpath