बेल्जियम में विश्व का सबसे बड़ा क्रिस्टल बॉल संग्रह

एंडन को क्रिस्टल बॉल संग्रहित करने का शौक है। उन्होंने विश्व में सर्वाधिक क्रिस्टल बॉल संग्रहित किए हैं। उन्होंने ग्रैंड पैलेस ऑफ ब्रसेल्स से चंद मिनटों की दूरी पर स्थित कार्यालय और उनके इस अनमोल खजाने से परिचित कराया।

उनकी लगभग तीस साल पहले क्रिस्टल बॉल संग्रहित करने में रुचि उत्पन्न हुई। मौजूदा समय में उनके पास 2,000 से अधिक क्रिस्टल बॉल हैं। इनमें से कुछ दुर्लभ हैं कुछ सैंट लुई, बकारैट और कलिची जैसी लोकप्रिय है। ये 200 साल पुरानी हैं। कुछ क्रिस्टल बॉल 200,000 यूरो (218,959 अमेरिकी डॉलर) में बेचा जा सकता है। यह सिर्फ एक क्रिस्टल बॉल की कीमत है। बहुरंगी और बहुआयामी ये क्रिस्टल बॉल 18वीं से 20वीं सदी तक शाही राजघरानों से संबंधित हैं।

एंडन को अपने इस अदुभत शौक की वजह से अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने का इंतजार है। वह अपना निजी संग्रहालय स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। यह संग्रहालय 2,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला होगा और पांचमंजिला होगा। इसमें क्रिस्टल बॉल ऑफ स्टेयर्स और लुईस लेलोप जैसी दुर्लभ क्रिस्टल बॉल को भी रखा जाएगा। जैसे-जैसे एंडन का संग्रह बढ़ता जा रहा है, उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493