बेल्ट एंड रोड में शामिल देशों को विकास की उम्मीद : सर्वेक्षण

वाशिंगटन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना में शामिल देशों को अगले पांच सालों में अपने देश के विकास में वृद्धि की उम्मीद है।

वाशिंगटन में बुधवार को जारी एक सर्वेक्षण के अनुसार, करीब 92 फीसदी उत्तरदाताओं ने माना कि बीआरआई अगले पांच साल में उनके घरेलू विकास को बढ़ाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, बीआरआई में भागीदारी करने वाले 26 देशों की केंद्रीय बैंकों पर यह सर्वेक्षण थिंक टैंक इंटरनेशनल फाइनेंस फोरम द्वारा किया गया, जिसमें आधे से ज्यादा यूरोप के केंद्रीय बैंक शामिल हैं।

सर्वेक्षण में 67 फीसदी उत्तरादाताओं ने कहा कि अगले पांच साल में उनके देश की जीडीपी 0 से 1.5 फीसदी तक बढ़ जाएगी, जबकि 25 फीसदी को लगता है कि बीआरआई से जीडीपी में 1.5 से 5.5 फीसदी की वृद्धि होगी।

बीआरआई से जुड़े देशों ने इसे महत्वपूर्ण बताया।

अधिकतर उत्तरादाताओं ने माना कि बीआरआई परियोजना के लिए चीन का विकास बैंक और चीन के नेतृत्व वाले व बहुपक्षीय संस्थान महत्वपूर्ण वित्त पोषण सूत्र होंगे।

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को चीन ने 2013 में प्रस्तावित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493