‘बेवफा ब्यूटी’ के लिए उर्मिला पहला और एकमात्र विकल्प थीं : अभिनय

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। उर्मिला मातोंडकर आगामी फिल्म ‘ब्लैकमेल’ के एक खास गीत ‘बेवफा ब्यूटी’ में थिरकती दिखाई देंगी। फिल्म निर्देशक अभिनय देव ने बताया कि शुरुआत से ही उर्मिला इस गीत के लिए एकमात्र विकल्प थीं और इसके लिए उन्हें राजी करने हेतु कुछ खास मशक्कत की जरूरत नहीं पड़ी।

अभिनय देव ने कहा, “उन्हें समझाना नहीं पड़ा। मैंने सिर्फ बताया कि स्थिति क्या है और उन्होंने ‘हां’ कर दी और मैंने राहत की सांस ली। वह पहला और एकमात्र विकल्प थीं।”

सच यह है कि उर्मिला कई वर्षो से उन्हें जानती हैं और उन्होंने तुरंत हां कह दी।

उन्होंने कहा, “हां, वह मुझे और मेरे माता-पिता (दिग्गज अभिनेता रमेश और सीमा देव) को कई वर्षो से जानती हैं, इसलिए वह हमारी परिवारिक मित्र हैं। मुझे लगता है कि हमारे बीच एक पूर्ण विश्वास है। वह जानती थीं कि मैं उन्हें आइटम नंबर की पेशकश कर रहा हूं, जिसे सामान्यत: आइटम गीत कहा जाता है।”

देव ने यह भी स्पष्ट किया कि गीत में कुछ भी चीप (अंग प्रदर्शन के दृश्य) नहीं है।

उन्होंने कहा, “उर्मिला इसमें पूरी तरह फिट हैं और मुझे खुशी है कि वह हमारी फिल्म का हिस्सा हैं।”

फिल्म के मुख्य अभिनेता इरफान खान के बीमार होने के कारण देव ने फिल्म का प्रचार खुद करने का निर्णय लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493