बेवर्ली हिल्स वाला घर बेच रहीं ग्वेन स्टेफनी

लॉस एंजेलिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका ग्वेन स्टेफनी अपना बेवर्ली हिल्स का घर बेच रही हैं। यह उन्होंने पूर्व पति गविन रोसडेल के साथ खरीदा था।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘यूज्ड टू लव यू’ की गायिका ने घर की कीमत 3.5 करोड़ रुपये रखी है। यह संपत्ति वेस्टसाइड एस्टेट एजेंसी के स्टीफन शापिरो के साथ सूचीबद्ध है।

स्टेफनी (47) ने वर्ष 2006 में रोसडेल के साथ 12,000 वर्ग फुट संपत्ति खरीदी थी।

दोनों का अगस्त 2015 में अलगाव हो गया। स्टेफनी नवंबर 2015 से ब्लेक शेल्टन के साथ डेटिंग कर रही हैं।

इस घर में सात बेडरूम, एक पूल के साथ ग्यारह स्नान घर, खेल का मैदान, चिकन कॉप, रोशन टेनिस कोर्ट और बाहर काफी बड़ा खुला मैदान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493