‘बेवॉच’ के पहले पोस्टर में दिखीं प्रियंका

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के नए पोस्टर में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग की पोशाक में नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘बेवॉच’ का पहला पोस्टर कुछ सप्ताह पहले जारी किया गया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा नदारद थीं। पोस्टर में डी जॉनसन उर्फ द रॉक, जेक इफ्रॉन और रेड बिकनी में एलेक्जेंड्रा ददारियो और केली रोहरबैश नजर आई थीं। लेकिन बॉलीवुड स्टार प्रियंका पोस्टर से गायब थीं।

अब मूवी का 4 जुलाई को एक और पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें मूवी की कास्ट दिखाई दे रही है। इनमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। पोस्टर में प्रियंका सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493