‘बेहद’ के साथ पूरा न्याय कर रहे कुशाल : गौहर खान

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में रह चुकीं अभिनेत्री गौहर खान ने उनके नए शो ‘बेहद’ की तारीफ करते हुए उनके लिए सफलता की कामना की है।

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में रह चुकीं अभिनेत्री गौहर खान ने उनके नए शो ‘बेहद’ की तारीफ करते हुए उनके लिए सफलता की कामना की है।

गौहर ने कहा, “टेलीविजन पर नई सोच के साथ ‘बेहद’ एक नया शो है। इसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने पहला एपिसोड देखा, सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया। मैं कुशाल का जिक्र खास तौर पर करना चाहूंगी। मुझे लगता है कि यह उन्हीं के लिए बना है। उन्होंने अर्जुन के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। मैं उनकी सफलता की कामना करती हूं।”

गौहर और कुशाल लोकप्रिय रिलयलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में नजर आए थे।

‘बेहद’ में कुशाल एक फोटोग्राफर के रूप में नजर आ रहे हैं।

सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर 11 अक्टूबर से शुरू हुए इस शो में जेनिफर विंगेट और अनेरी वजानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493