बैंकाक के हमलावर पर भारी भरकम इनाम

चीनी दूतावास ने गुरुवार को कहा कि मारे गए सात चीनी नागरिकों में पांच देश के मुख्य हिस्से से हैं, जबकि दो हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के हैं।

चीनी दूतावास ने कहा है कि अन्य 26 चीनी नागरिकों में 19 देश के मुख्य हिस्से के हैं, जबकि पांच हांगकांग और तीन ताईवान के हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

घायल 26 लोगों में से 10 का इलाज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चल रहा है, जिनमें सात मुख्य हिस्से, जबकि दो ताईवान और एक हांगकांग का है।

विस्फोट बैंकाक में रातचप्रासॉन्ग चौराहे के निकट स्थित इरावन मंदिर के पास सोमवार रात सात बजे हुआ, जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

थाई पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए कोई भी सुराग देने वाले को 10 लाख बाट (28,100 अमेरिकी डॉलर) का इनाम देने की घोषणा की है और पीला टी-शर्ट और चश्मा पहने एक युवक का स्केच जारी किया गया है, जो विदेशी की तरह दिखता है।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने दोषी से पुलिस के समक्ष समर्पण करने के लिए कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उसने समर्पन नहीं किया, तो उसकी हत्या की जा सकती है।

प्रयुत ने कहा, “बम विस्फोट करने वाले संदिग्ध ने अगर अपनी सुरक्षा के लिए समर्पण नहीं किया, तो उसे मार दिए जाने की संभावना है। उसकी जान को उन्हीं लोगों से खतरा है, जिसने उसका हमले के लिए इस्तेमाल किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493