यह विस्फोट घरेलू व विदेशी पर्यटकों के बीच मशहूर रातचाप्रासौंग चौराहे पर स्थित इरवान मंदिर के निकट शाम सात बजे के आसपास हुआ।
खोसोद इंगलिश ने नेशनल पुलिस के प्रवक्ता प्रउथ थावोर्नसिरी के हवाले से कहा कि एक बम विस्फोट में 12 लोगों की जान चली गई।
प्रउथ ने कहा कि घटनास्थल पर और बम हो सकते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट में कई विदेशी नागरिक घायल हो गए।
विस्फोट से कथित तौर पर कम से कम 45 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
चौराहे के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया है और पुलिस तथा सैनिक विस्फोट स्थल की जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने कथित तौर पर कहा है कि बम एक मोटरसाइकिल में छिपाया हुआ हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath