बैंकाक विस्फोट का दूसरा संदिग्ध गिरफ्तार

बैंकाक, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बैंकाक में एक मंदिर पर हुए बम विस्फोट के दूसरे विदेशी संदिग्ध को कंबोडिया की सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘बैंकाक पोस्ट’ की रपट के अनुसार, प्रयुत ने कहा कि संदिग्ध को सा केओ प्रांत के बान पा राय में सीमा पार करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किया गया शख्स वही व्यक्ति है, जिसे 17 अगस्त को सीसीटीवी फुटेज में पीली कमीज और एक बैग के साथ देखा गया था।

इस फुटेज के तैयार होने के कुछ मिनट बाद ही मंदिर में विस्फोट हुआ था, जिसमें 20 लोग मारे गए थे और 150 से अधिक अन्य लोग घायल हुए थे। मृतकों में अधिकांश पर्यटक थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीमा पार करने की कोशिश में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पीठ पर एक काला बैग लदा था। बैग में वैसे ही कपड़े हैं, जैसे बम विस्फोट वाले दिन एक संदिग्ध ने पहने हुए थे।

पुलिस ने कहा है कि बैंकाक में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया एक अन्य विदेशी संदिग्ध तुर्की का रहने वाला माना जा रहा है। बैंकाक के बाहरी इलाके में स्थित नोंग जोक में एक अपार्टमेंट में बम बनाने का सामान और 10 पासपोर्ट मिले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493