बैंकॉक, 22 मई (आईएएनएस)। बैंकॉक में सोमवार को फ्र्मोंगकुतक्लाओ अस्पताल में एक विस्फोट में कम से कम 24 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार सैन्य मेडिकल विभाग के अध्यक्ष सरोच खिवखाजी ने कहा, “यह विस्फोट अस्पताल के स्वागत कक्ष में हुआ।”
उन्होंने कहा कि विस्फोट का कारण अस्पताल में कहीं से गैस का रिसाव या एयर कंप्रेसर हो सकता है।
दुर्घटना के ठीक-ठीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath