चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बैंक ऑफ महाराष्ट्र को वर्तमान वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में 89.06 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में उसे 57.24 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त हुआ था। सरकारी बैंक ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
बाजार नियामक बीएसई की भेजी जानकारी में बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसे कुल 3,475.98 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 31 दिसंबर, 2014 को खत्म हुई तिमाई में कंपनी को 3,366.85 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
dharmpath.com dharmpath