मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि वह विभिन्न साधनों के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगा।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दाखिल नियामकीय सूचना में बैंक ने कहा कि वह फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ), राइट्स इश्यू और क्वोलिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) जैसे साधनों से पूंजी जुटाएगा।
बयान में कहा गया है, “बैंक ने एफपीओ/राइट्स इश्यू/क्यूआईपी आदि से 1,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने का फैसला किया है। यह हालांकि विभिन्न मंजूरियों पर निर्भर है।”
बीएसई में बैंक के शेयर 2.15 फीसदी तेजी के साथ 28.45 रुपये पर बंद हुए।
dharmpath.com dharmpath