बैंक डकैती मामले में 6 बांग्लादेशी आतंकवादियों को फांसी की सजा

ढाका, 31 मई (आईएएनएस)। ढाका की अदालत ने हत्या और बैंक डकैती के एक मामले में छह आतंकवादियों को फांसी की सजा सुनाई। गत साल हुई डकैती के दौरान आठ लोगों की जान चली गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अदालत ने बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमातउल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और अंसारउल्लाह बांग्ला टीम के नौ आतंकवादियों को हत्या और डकैती का दोषी पाया। यह डकैती आतंकी अभियानों के लिए धन जुटाने के मकसद से की गई थी।

अदालत ने छह लोगों को फांसी, एक को उम्रकैद और अन्य दो लोगों को तीन-तीन साल जेल की सजा सुनाई।

गत साल 21 अप्रैल को 10 आतंकवादियों ने अशुलिया स्थित सरकार द्वारा संचालित बांग्लादेश कॉमर्स बैंक की एक शाखा में डाका डाला था।

उन्होंने बैंक की शाखा के निकट एक मस्जिद के लाउडस्पीकर से चेतावनी देने से पहले तिजोरी की चाबी लेने के लिए बैंक प्रबंधक की हत्या कर दी थी।

भागते समय आतंकवादियों ने एक बम विस्फोट भी किया। बैंक उपभोक्ताओं और तमाशबीनों ने भाग रहे आतंकवादियों का पीछा किया था।

लोगों ने भाग रहे एक डकैत को पकड़ लिया और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी।

गत साल एक दिसंबर को अशुलिया पुलिस ने दो आरोप पत्र दायर किए थे-एक हत्या और डकैती के लिए तथा दूसरा विस्फोटक रखने के लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493