‘बैंजो’ का सबसे बड़ा प्रशंसक : विवेक ओबराय

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबराय ने अभिनेता रीतेश देशमुख की फिल्म ‘बैंजो’ के पोस्टर की प्रशंसा की है। अभिनेता ने साथ ही कहा है कि वह इस फिल्म के सबसे बड़े प्रशंसक हैं और उसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रवि जाधव निर्देशित ‘बैंजो’ में रीतेश और नरगिस फाखरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विवेक ने रविवार को ट्विटर पर फिल्म के नए पोस्टर की प्रशंसा की। पोस्टर में रीतेश मंच पर प्रस्तुति देते दिखाई दे रहे हैं।

विवेक ने ट्वीट कर कहा, “अद्भुत पोस्टर। फिल्म को जल्दी रिलीज करो। मैं फिल्म का सबसे बड़ा प्रशंसक हूं।”

विवेक और रितेश को फिलहाल फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में साथ देखा जा सकता है। यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493