बैचलरेट पार्टी के लिए मिशेल चलीं दुबई

लंदन, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल कीगन अपनी बैचलरेट पार्टी के लिए दोस्तों के साथ दुबई रवाना हो गई हैं। मिशेल मार्क राइट के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेड डॉट को डॉट यूके’ अनुसार, मिशेल को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ हवाईअड्डे पर खूबसूरत परिधान में देखा गया।

उनके दोस्त ब्रूक विंसेंट, मां जैकी और सहेलियां केटी फियरनेहफ एवं बेकी भी उनके साथ मौजूद थे। केटी और बेकी ने मिशेल की बैचलरेट पार्टी का आयोजन किया है।

इसके अलावा मिशेल की मस्ती में शामिल होने वालों में उनकी भावी ननद जेसिका राइट भी शामिल हैं। उन्होंने फोटो साझा करने वाले एप स्नैपचैट पर हवाईजहाज में ली गई तस्वीर भी साझा की।

मिशेल ने इस दौरान सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर उनके उपनाम कीग्स के साथ अंग्रेजी में लिखा था ‘भावी दुल्हन’।

वहीं मिशेल की मां ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी थी जिस पर अंग्रेजी में लिखा था ‘मैं शांति से नहीं बैठ सकती, मैं दुल्हन की मां हूं।’

मिशेल को दुबई से खास लगाव है, उन्होंने सितंबर 2013 में यहीं सगाई की थी।

मार्क और मिशेल 2012 से रिश्ते में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493