‘बैटमैन एंड रॉबिन’ के लिए हमेशा अफसोस : क्लूनी

लॉस एंजेलिस, 26 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने 1997 में आई सुपरहीरो वाली फिल्म ‘बैटमैन एंड रॉबिन’ के लिए फिर से अफसोस जताया। उन्हें लगता है कि उन्होंने फिल्म श्रृंखला को बर्बाद कर दिया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, क्लूनी ने ‘द ग्राहम नॉर्टन शो’ में कहा, “मैंने फिल्म ‘बैटमैन एंड रॉबिन’ में काम किया था..जो बेहद खराब थी।”

शो के दौरान मेजबान ने जब क्लूनी को याद दिलाया कि ‘बैटमैन एंड रॉबिन’ की समीक्षकों ने कटु आलोचना की थी और इसके लिए उन्होंने अफसोस भी जताया था, तो उनका जवाब था, “मुझे हमेशा ‘बैटमैन एंड रॉबिन’ के लिए अफसोस है। मैं सचमुच यह सोचता था कि मैंने इस फिल्म श्रृंखला को बर्बाद कर दिया।”

एक तरफ जहां कई अभिनेता सुपरहीरो वाली भूमिका कर खुद को खुशनसीब मानते हैं, वहीं क्लूनी का मानना है कि उन्होंने ‘बैटमैन एंड रॉबिन’ में सुपरहीरो की भूमिका करना करियर का गलत निर्णय था।

क्लूनी की नई ‘साई-फाई’ फिल्म ‘टुमॉरोलैंड’ 22 मई को प्रदर्शित हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493