बैठक से पूर्व उत्तर कोरियाई मीडिया का व्यावहारिक कार्रवाई का आग्रह

सियोल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने रविवार को अपने संपादकीय में दो कोरियाई देशों के बीच संबंधों के सुधार के लिए व्यावहारिक कार्रवाई का आग्रह किया है। मीडिया ने यह आग्रह दोनों देशों के बीच दो साल से ज्यादा समय बाद हो रही बैठक से पहले किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह लेख उत्तर कोरिया व दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधियों के बीच नौ जनवरी को आयोजित होने वाली उच्चस्तरीय बैठक के मद्देनजर प्रकाशित किया गया है।

इसमें संबंधित प्रतिनिधिमंडल के उत्तर कोरिया के शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने व द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है।

शीतकालीन ओलंपिक फरवरी में दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग प्रांत में आयोजित होना है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) द्वारा प्रकाशित लेख में कहा गया है, “उत्तर-दक्षिण कोरिया के अतीत के संबंधों की पूरी प्रक्रिया से पता चलता है द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के प्रयास तभी सफल होंगे, जब दोनों पक्ष मिलकर काम करें। यह कार्य कोरियाई लोगों के सहयोग पर आधारित होना चाहिए।”

संपादकीय में कहा गया है, “उत्तर-दक्षिण कोरिया के संबंधों को बढ़ाने की इच्छा का समर्थन शब्दों द्वारा नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि अंतर-कोरियाई समाधान व एकता, एकीकरण के लिए व्यावहारिक कार्रवाई होनी चाहिए।”

लेख में कहा गया है कि अंतर-कोरियाई संपर्क को किसी भी ‘बहाने’ व कानूनी या संस्थागत उपकरण से रोकने का कदम सीमा के दोनों तरफ की जनता की राय को गुमराह करने की सिर्फ एक ‘भ्रामक’ चाल है।

इसका स्पष्ट तौर पर संदर्भ रूढ़िवादी दक्षिण कोरियाई विपक्ष द्वारा की जा रही कड़ी आलोचना को लेकर है, जिसका तर्क है कि प्योंगचांग में उत्तर कोरिया के एथलीटों का वित्त पोषण किम जोंग-उन शासन पर उनके हथियार कार्यक्रम को लेकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन हो सकता है।

दोनों पक्षों के ओलंपिक में उत्तर कोरिया की भागीदारी के लिए ठहरने व अन्य लागत के भुगतान पर चर्चा होने की संभावना है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी खर्चो के भुगतान की इच्छा जाहिर की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493