बैडमिंटन : अमेरिका ओपन के महिला वर्ग में भारत को मिली निराशा

केलिफोर्निया, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को यहां जारी अमेरिका ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में निराशा हाथ लगी। इस वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं श्रीकृष्ण प्रिया कुजारावल्ली और रितुपर्णा दास को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

डेनमार्क की बैडमिंटन खिलाड़ी नतालिया कोच रोहडे ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में रितुपर्णा को सीधे गेमों में 21-15, 22-20 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

इसके अलावा, दूसरे दौर में ही खेले गए एक अन्य मैच में पांचवीं वरीय कोरियाई खिलाड़ी जांग मी ली ने भारतीय खिलाड़ी कुदारावल्ली को सीधे गेमों में 21-11, 21-10 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर किया।

महिला युगल वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी। जाक्कमपुड्डी मेघाना और एस. पूर्विशा राम की भारतीय जोड़ी को जापान की मायु मात्सोमोतु और वकाना नागाहारा की जोड़ी ने 18-21, 9-21 से मात देकर बाहर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493