बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में मनु-सुमित, प्रणीत बाहर

सिडनी, 11 मई (आईएएनएस)। भारत की पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए आस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस टूर्नामेंट में हालांकि, शुक्रवार को बी. साई प्रणीत को निराशा हाथ लगी। वह हारकर बाहर हो गए हैं।

मनु और सुमित ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन जोड़ी एम.आर. अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक की जोड़ी को 51 मिनट के भीतर 17-21, 21-19, 21-18 से मात देकर सेमीफाइनल की राह तय की।

सेमीफाइनल में अब मनु और सुमित का सामना शनिवार को इंडोनेशिया की बैरी एंगरियावान और हार्दियांतो हार्दियांतो की जोड़ी से होगा।

पुरुष एकल वर्ग में प्रणीत की हार के साथ ही भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। प्रणीत को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की ली चियुक यू की जोड़ी को 23-21, 21-13 से मात दी।

इससे पहले, समीर वर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा था। वह भी क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493