बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन महिला युगल खिताब जीतीं अयाको-युकिको

सिडनी, 13 मई (आईएएनएस)। जापान की महिला युगल जोड़ी अयाको साकुरामोटो और युकिको ताकाहाटा ने बड़ा उलटफेर करते हुए रविवार को आस्ट्रेलिया ओपन में महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

इसके अलावा, हार्दियांतो हार्दियांतो और बैरी एंगरियावान की इंडोनेशियाई जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीता है।

महिला युगल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-37 जोड़ी आयाको और युकिको ने एक घंटे और चार मिनट तक चले मैच में दक्षिण कोरिया की ली यु रिम और बाएक हा ना की वर्ल्ड नम्बर-29 जोड़ी को सीधे गेमों में 23-21, 21-18 से मात दी।

इसके अलावा, हार्दियांतो और बैरी वर्ल्ड नम्बर-17 जोड़ी ने हमवतन जोड़ी वाहयु नयाका आर्या पंगाकारयानिरा और अदे युसुफ सांतोसो की जोड़ी से इस साल जनवरी में थाईलैंड मास्टर्स में मिली हार का बदला पूरा करते हुए आस्ट्रेलिया ओपन खिताब जीता।

पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में हार्दियांतो और बैरी की जोड़ी ने आर्या और नयाका की वर्ल्ड नम्बर-42 जोड़ी को 52 मिनट में 21-9, 9-21, 21-15 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493