बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगे गे प्रणीत, श्रीकांत

सिडनी, 22 जून (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोन वान हो को मात देकर उलटफेर करने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का सामना आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हमवतन बी.साई. प्रणीत से होगा।

श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में गुरुवार को दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी वान को 15-21, 21-13, 21-13 से मात दी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 22वीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने वान को इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में मात दी थी।

सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले प्रणीत ने दूसरे दौर में चीन के खिलाड़ी हुआंग युशियांग को 21-15, 18-21, 21-13 से मात दी।

महिला युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को जापान की शीहो तानाका और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी से 21-18, 18-21, 13-21 से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493